Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कटरा बाजार-गोंडा। गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। पोल संख्या 671/13 के पास रेलवे ट्रैक के समीप एक 40 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शव की शिनाख्त कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भैरमपुर के महेशपुरवा गांव निवासी शिवप्यारी (40) पत्नी मनीराम के रूप में हुई। महिला की पहचान होने की खबर जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंची, वहां मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के पति मनीराम जीविका चलाने के लिए बाहर रहकर मजदूरी का काम करते हैं। शिवप्यारी के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनके सिर से मां का साया उठ जाने के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।कटरा बाजार के थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है। रेलवे पुलिस और कटरा बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.