लूट की घटना के 03 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोबाइल व एक अदद मोटर साइकिल बरामद
बलरामपुर।दिनांक 02.11.2026 को वादी धर्मराज आर्या पुत्र बुधई निवासी ग्राम डिहवा बैजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा एक तहरीर थाना कोतवाली देहात पर दिया कि दिनांक-21.10.2026 को एक मो0सा0 पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी तथा बृजेन्द्र कुमार चौधरी का मोबाईल फोन झपट्टा मार कर भाग गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-434/2026 धारा 304(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 435/2026 धारा- 309(6), 351(3), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण विष्णु उर्फ लकी पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जोरावरपुर रमनगरा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर , अनिल कुमार पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम कोटिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर,राजेन्द्र उर्फ निदू पुत्र कल्लू निवासी ग्राम जोरावरपुर रमनगरा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक 21.10.2026 को विष्णू उर्फ लकी अपने साथी अनिल कुमार एवं राजेन्द्र उर्फ निदू के साथ मिलकर घटना में प्रयुक्त हीरो स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास एक ई-रिक्शा चालक का मोबाइल लूट लिया था । इसके अतिरिक्त उसी दिन रिंग रोड पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति का भी मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की ।