शिक्षा हर परिस्थिति का सामना करने का साहस देती है – रामप्रताप वर्मा
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर। शिक्षा मनुष्य का एक ऐसा मार्गदर्शक है, जो हर परिस्थिति का सामना करने का साहस व्यक्ति को देता है। नारी जाति का शिक्षित होना और भी आवश्यक है, क्योंकि पढ़ी-लिखी नारी अपने परिवार का सही ढंग से मार्गदर्शन कर सकती है। ये बातें भाजपा विधायक रामप्रताप वर्मा ने राम तीर्थ चौधरी ग्रुप आफ कालेजेज में प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के दौरान अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने क्षेत्र के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने और बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का जो संकल्प लिया था, वह पूरा हो गया है।विधायक ने प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कार प्रदान किया। प्रेम सागर को स्कूटी, हर्ष श्रीवास्तव को रिवाल्विंग चेयर, अंकित को टैबलेट, सुरजीत व जोया हयात को साइकिल प्रदान की गई।इस दौरान गैंडास चौकी प्रभारी शुभम यादव ने छात्र-छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक, ओटीपी और फर्जी कॉल से सावधान रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।