Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने नकबजनी के 02 अभियुक्तों को चोरी के माल व नगदी के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

तुलसीपुर, बलरामपुर।दिनांक 10.11.26 की रात मे अभियुक्तगण शाकिर, सगीर पुत्रगण नाजिम अली निवासी ग्राम गुदरा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा वादी प्रदीप गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी गुलरिहा घाट बाजार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर की गुलरिहा घाट स्थित किराने की दुकान में दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में अलमारी के दरवाजे को मोड़ कर अलमारी के अन्दर रखा करीब 11,000/- रु0, वादी मुकदमा का आधार कार्ड, 2 साड़ी आदि को चोरी कर लेने के संंबंध में थाना तुलसीपुर पर मु0अ0सं0– 143/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर के कुशल नेतृत्व में थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 –143/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण शाकिर, सगीर पुत्रगण नाजिम अली निवासी ग्राम गुदरा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को थाना तुलसीपुर टीम द्वारा आज दिनांक 12.11.2026 को चोरी के 10,300/ रुपये नगद, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद बैग भूरे रंग जिसमे 02 अदद साड़ी के साथ बिलोहा लक्ष्मीनगर मोड़ से गिरफ्तार किया गया । साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।अभियुक्त शाकिर पुत्र नाजिम अली निवासी ग्राम गुदरा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के पास से कुल 5200/ रु0 व एक अदद आधार कार्ड बरामद हुआ तथा सागीर पुत्र नाजिम अली के पास से कुल 5100/ रु0 व एक अदद बैग भूरे रंग जिसमे 02 अदद साड़ी बरामद किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.