Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बाबू आरपी वर्मा एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार,बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के विकास खंड रेहरा बाजार अंतर्गत घासी पोखरा स्थित बाबू आरपी वर्मा एजुकेशनल एकेडमी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल कमेरावादी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अभिजय सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक बनवारी लाल वर्मा की अगुवाई में किया गया।इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों और विचारों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी उतरौला से परशुराम वर्मा सहित दिलीप वर्मा, श्याम जी वर्मा, पारस राम वर्मा, राजकरण वर्मा एवं रमेश वर्मा डिप्टी वर्मा किसान यूनियन अध्यक्ष गौतम वर्मा अनमोल वर्मा गायक डॉक्टर अंजू वर्मा समाज वादी पार्टी मेहनौन गोण्डा अनंत राम पटेल,संदीप वर्मा,भगवान पूजन पटेल
सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.