Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने 02 नफर स्टंटबाजों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई व वाहन को किया गया सीज

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रीदत्तगंज बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल से खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने का वीडियो प्रसारित होने के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। उनके विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के संबंध में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत वाहनों को निरुद्ध (सीज) करने की कार्रवाई की गई साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई।जनपद बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सार्वजनिक मार्गों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं स्टंटबाजी करने से बचें। इस प्रकार की गतिविधियां स्वयं एवं अन्य राहगीरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।बलरामपुर पुलिस- सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.