Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

घने कोहरे के कारण दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में 05 व्यक्तियों की मृत्यु एवं 02 व्यक्ति घायल

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर की गई आवश्यक कार्यवाही

उतरौला, बलरामपुर।दिनांक 18.11.2026 की देर रात्रि लगभग 23:00 बजे थाना उतरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अक्सीबड़हरा के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर होने से गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमेंगुफरान पुत्र नूर, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम बरदही, थाना उतरौला, जनपद बलरामपुर,सलीम पुत्र मोहम्मद रईस, उम्र 20 वर्ष, निवासी बड़हरा खुर्द, गौरियनडीह, थाना उतरौला, जनपद बलरामपुर,रहमत पुत्र फैजल, उम्र 30 वर्ष, निवासी चन्द्रापुर चिताई, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर,तौफीक पुत्र मौनुद्दीन, उम्र 19 वर्ष, निवासी छपरतलवा, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर,मोहम्मद फारूक पुत्र हैदर, उम्र 20 वर्ष, निवासी बड़हरा खुर्द, थाना उतरौला, जनपद बलरामपुर एवं जिसमें दो घायलों में मुजम्मिल खान पुत्र सिकंदर अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी बड़हरा खुर्द, गौरियनडीह, थाना उतरौला, जनपद बलरामपुर,नाहिद अली पुत्र समीर अली, उम्र 18 वर्ष, निवासी बड़हरा खुर्द, गौरियनडीह, थाना उतरौला, जनपद बलरामपुर कुल 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उक्त घटना का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल पर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्चीकृत चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया है। पुलिस द्वारा मृतकों एवं घायलों के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है।घटनास्थल के निरीक्षण एवं प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया दो मोटरसाइकिलों के मध्य आमने-सामने की टक्कर तथा कुछ पैदल व्यक्तियों के उसकी चपेट में आने से दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है। मौके से बुरी तरह क्षतिग्रस्त दो मोटरसाइकिल (टीवीएस स्पोर्ट एवं टीवीएस राइडर), दो टूटे हुए हेलमेट तथा एक मृत बकरी बरामद हुई है।पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच एवं अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.