विधायक रामप्रताप वर्मा ने बूथ संख्या 132 पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला (बलरामपुर) विधानसभा क्षेत्र उतरौला के विधायक रामप्रताप वर्मा ने बूथ संख्या 132, कंपोजिट विद्यालय इमिलिया बनघुसरा में पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।इस दौरान विधायक ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 से संबंधित कार्यों का सफलतापूर्वक संपादन एवं निरीक्षण किया। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने एवं मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा मतदाता सूची त्रुटिरहित बने, इसी संकल्प के साथ यह अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हो सके।उन्होंने उपस्थित लोगों से भी अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते फॉर्म भरकर संशोधन करा लें।इस अवसर पर प्रधान मधपुर अमरनाथ वर्मा, बीएलओ शिव कुमार, महेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।