Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पंजाब जा रही फाइन क्वालिटी की 4 किलो अफीम के साथ पूर्व प्रधान गिरफ्तार

1 min read

रिपोर्ट – शैलेन्द्र सिंह पटेल

शहजहांपुर। मीरानपुर कटरा पुलिस ने बड़ी काममयाबी हासिल करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को 1 किलो के चार अफीम के पैकेटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 5/09/ 2022 को कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखें व जुर्म रोकथाम के लिए गश्त में मशगूल थे कि मुखबिर की सूचना पर समय करीब 11:15 पर सिउरा मोड़ पर मादक पदार्थ तस्कर राम लडैते पुत्र रामलाल निवासी ग्राम रसेवन थाना कटरा को गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ तस्कर रामलड़ैते रसेवन गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुका है। रामलड़ैते के पास से पुलिस को कुल 4 किलोग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम व एक टच का विवो मोबाइल व ₹500 नकद भी बरामद हुए हैं। कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान रामलड़ैते ने बताया है किअफीम खेती करने वाले किसानों से सस्ते दामों में अफीम खरीद कर पंजाब जाकर महंगे दामों पर बेच देता है। आज अफीम लेकर पंजाब जा रहा था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फाइन क्वालिटी की 4 किलो अफीम की कीमत लगभग ₹4 करोड़ बताई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार रतिराम उपनिरीक्षक शिवम यादव कांस्टेबल जितेंद्र कुमार दिनेश कुमार राजीव चौधरी दीपक कुमार गौरव शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.