Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भाजपा सरकार में जंगलराज कायम, बेखौफ अपराध कर रहे अपराधी – अवधेश प्रसाद

1 min read

रिपोर्ट -के के यादव

विशाल यादव की हत्या से सपाइयों में आक्रोश

 अयोध्या। भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। कल रात में अपराधियों ने विशाल यादव पुत्र श्यामबली यादव निवासी टोनिया, जिला-अयोध्या जो कि मक्खापुर बारात में गये थे और रात में लौटते समय मसिनिया गाँव के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री/विधायक और लोक सभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है और कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा समाजवादी पार्टी उनके साथ है। श्री प्रसाद ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको ढांढस बँधाया और कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरीके से जंगलराज कायम है। अपराधियों का बोल-बाला है। उनको शासन-प्रशासन का जरा भी भय नहीं है। पीड़ित परिवार से मिलने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व विधायक सपा प्रदेश महासचिव जयशंकर पाण्डेय, प्रदेश सचिव छेदी सिंह, प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव, उपाध्यक्ष एजाज अहमद, ओपी पासवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, कमलेश सोलंकी, जगन्नाथ यादव, चौ0 बलराम यादव, सूर्यभान यादव, अरूण यादव, विपिन यादव, रमापति यादव, अशोक वर्मा, अखिलेश पाण्डेय आदि लोगों ने मिलकर गहरा दुःख व्यक्त किया और शासन-प्रशासन से मांग की कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करके सजा दी जाय। भाजपा सरकार में आम आदमी सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.