Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रेडीमेड की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

नकदी समेत लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

मौर्यगंज, रहेरा बाजार।बीती रात करीब 3:00 बजे रात्रि को संजय गारमेंट्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।जब तक लोग जगे तब तक आग ने भीषण रूप धारण करते हुए पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया और रेडीमेड व अन्य सामान व नगदी रखे रूपये जलकर खाक हो गया। लोगों के गुहार हल्ला करने के बाद वहां काफी लोग इकट्ठा हुए और उनके द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद भी भीषण आग पर काबू नही किया जा सका इसलिए सारा सामान जल कर राख हो गया और काउंटर में रखा 65 हजार नकदी रूपया भी जलकर राख हो गया।संजय कुमार मौर्य पुत्र राम सुंदर निवासी ग्राम कुश्मौरा के मजरा महाबल पुरवा ने बताया कि मैं अपने बहन के दुकान में किराए पर करीब 20 वर्षों से दुकान कर रहा हूं।शाम को मैं दुकान बंद करके घर चला गया था।मेरे रिश्तेदार ने फोन करके रात में करीब 3 बजे बताया कि दुकान में आग लग गया है।जानकारी मिलते ही में भी अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा की मेरे दुकान में रखा सारा सामान जल चुका हैं और उन्होंने बताया कि करीब आठ से दस लाख का सामान जलकर राख हो गया है।वे काफी इस बात को लेकर काफी सदमे में हैं। जबकि घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल पंहुच कर घटना में जल राख हुए घटना का आकलन कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वशान दिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.