समाजसेवी ने गरीबों को बांटे कंबल
1 min readसंवाददाता – राज कुमार विश्वकर्मा
छपिया, गोण्डा। नेकी की दीवार पर 101 जरूरत मंदों को कंबल वितरित किया गया। मसकनवा मनकापुर हाईवे पर बिजली उप केंद्र के पास बने नेकी की दीवार पर रविवार को निशुल्क कम्बल वितरण का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, विष्णु विवेक शुक्ला, विक्की मिश्रा और डॉ विजय बहादुर सिंह ने 101 लोगों को पीड़ित सेवा समाज के तत्वाधान में अटल स्मृति नेकी की दीवार पर जन सहयोग से जरूरतमंदों ऊषा, गायत्री, रानी, अनारा देवी ठाकुर, राम बरन, महादेव, विनय, सहित 101 गरीबों निशुल्क कंबल वितरण किया गया।अध्यक्ष ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य गरीबों की हर संभव सहायता करना है।अवधेश मिश्रा,ज्ञान प्रकाश पांडेय, डॉ विजय बहादुर सिंह ,शैलेंद्र पांडेय,पूरचन्द गुप्ता, सुधांशु गुप्त बसंत, प्रदीप गुप्ता, अनघ, अनिल मिश्रा, हेमंत सुशील ,राम जी, रामकुमार गुप्ता , विशाल गुप्ता,देवी प्रसाद शुक्ल, ठाकुर प्रसाद तिवारी, जगदीश ओझा, प्रेम चंद्र पाण्डेय रहे।