Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

उतरौला/बलरामपुर।भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य व उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने गोन्डा भाजपा सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया से मुलाक़ात किया।केन्द्रीय वन पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने उतरौला नगर पालिका क्षेत्र के लिए आंगनबाड़ी‌ केंद्रो के निर्माण के लिये ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय वन पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया द्वारा समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया गया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सीवी माथुर, लक्ष्मी रतन गुप्ता, युवा नेता सनी गुप्ता, सभासद सन्तोष कसौधन, नीरज कसौधन,विष्णु गुप्ता,राजकुमार, आयुष जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.