Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वारण्टी गिरफ्तार

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सुरेश सिंह थाना कोतवाली उतरौला के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली उतरौला पुलिस के उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार गुप्ता मय हमराह कास्टेबल अजय विश्वकर्मा द्वारा मामला संख्या 1424/99/96 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर से सम्बंधित वारंटी रफीक पुत्र हबीब उम्र करीब 44 वर्ष निवासी मोहल्ला सुभाषनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.