Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा ने झंडी दिखाकर क्षेत्र में किया रवाना

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

उतरौला, बलरामपुर।नवीन शैक्षिक सत्र:2025-26 की प्रवेश जागरूकता हेतु रामतीर्थ चौधरी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज उतरौला बलरामपुर के ग्रुप को-ऑर्डिनेटर डॉ.पवन कुमार नंदा की अगुवाई में ग्रुप ऑफ़ कॉलेज की एक संयुक्त वाहन रैली निकाली गई जिसे उतरौला के विधायक रामप्रताप वर्मा ने झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया।इस विशाल रैली के वाहन काफिले द्वारा उतरौला, लालगंज, मधपुर, बदलपुर, गैडास बुज़ुर्ग, तिननीहवा, दुधरा,रामपुर मुरार, पकड़ी बाजार,पेहर, छपिया,रेहरा, शुक्लागंज, महदेईया, चमरूपुर एवं साहियापुर होते हुए लगभग 60 किलोमीटर का मार्ग तय किया गया।काफिले द्वारा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न बाज़ारों कस्बों, गाँवों और राहगीरों में शैक्षिक प्रवेश जागरूकता हेतु बच्चों, महिलाओं,अभिभावकों और नागरिकों को जागरूक किया गया।प्रवेश जागरूकता की इस वाहन रैली का थानाध्यक्ष थाना गैडास बुज़ुर्ग और लोकहित इंटर कॉलेज दुधरा के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राठौर ने अपने स्टॉफ सहित मार्ग में अभिनन्दन किया गया जबकि रामतीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज गौर गुमड़ी श्रीदत्तगंज के प्रधानाचार्य सुशील श्रीवास्तव एवं विजय शुक्ला द्वारा श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल के नेतृत्व में शुक्लागंज बाजार में शानदार स्वागत किया गया।इस शैक्षिक रैली में रामतीर्थ चौधरी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. वर्मा, SRTC पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल मिस पूजा वर्मा, बीएड विभागाध्यक्ष रामशरण सिंह, कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के समस्त अध्यापक बंधु एवं स्काउट गाइड शिविर के प्रशिक्षु शामिल रहे।शैक्षिक जागरूकता रैली के सफल आयोजन पर प्रबंध समिति के सलाहकार डॉ रमाकांत वर्मा एवं अन्य सभी द्वारा पदाधिकारियों के द्वारा अध्यापकों और बच्चों को शुभकामना प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.