Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बिना परमिट के रातक अंधेरे में प्रतिबंधित पेड़ों की हुई कटान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार।। बलरामपुर की रेहरा बाजार विकासखंड अतर्गत ग्राम पंचायत जखौली के मजरे बहादुरगंज में ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में प्रतिबंधित सागौन के हरे पेड़ों को बिना परमिट के ही काटकर उठा लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम को करीब 7/8 बजे ग्राम पंचायत जखौली के मजरे बहादुरगंज में विक्रम के घर के पीछे हरे सागौन के पेड़ों की बिना परमिट के अवैध रूप से कटान किया गया। वहीं जब इस सम्बन्ध वन सुरक्षा अमरेश चौधरी से जानकारी किया गया तो उन्होंने बताया कि वन दरोगा बच्छराज यादव मौके पर गए हुए थे। वहीं जब इस सम्बन्ध में वन दरोगा बच्छराज यादव से जानकारी किया गया तो उन्होंने बताया कि सभी कटे गए पेड़ 60-70 से०मी० के थे जो कि अवैध रूप से काट लिया गया है। जिस पर कासकर व ठेकेदार के विरुद्ध केश काट कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.