Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया गया अभियान व आम-जन को किया गया जागरूक

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकाश कुमार के निर्देशन में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात डी.के श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम के द्वारा कोतवाली नगर बलरामपुर के वीर विनय चौराहा, सीटी पैलेस,झारखंडी,पीपल तिराहा आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर रोड पर हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले 60 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 125 वाहनों का ई चालान कर 1,50,000 रु/- का सम्मन किया गया।गश्त के दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने, वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिये जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.