Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चोरी का 01 अदद मोबाइल फोन के साथ चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

महराजगंज बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उप निरीक्षक आदित्य कुमार मय हमराह कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार , कांस्टेबल दीपक गुप्ता द्वारा दिनांक 05.03.2025 को ई-एफआईआर के माध्यम से पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 11/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धी अभियुक्त मो0 हसन पुत्र मंसूर निवासी ग्राम साहेबनगर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को 01 अदद ओप्पो मोबाइल के साथ हरिहरनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.