फातिमा की ऐतिहासिक सफलता,जामिआ बैतूल उलूम इंटर कॉलेज धरमपुर का बढ़ाया गौरव
बलरामपुर। जे० बी० इंटर कालेज धरमपुर के मेधावी छात्रा फातिमा ने बलरामपुर जिले में 8 वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 में फातिमा ने 88.60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर यह सिद्ध किया कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से असंभव भी संभव बन जाता है।यह सफलता केवल फातिमा की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि जे० बी० इंटर कॉलेज के उत्कृष्ट शिक्षण स्तर, अनुशासित वातावरण और समर्पित शिक्षकों की देन है। विद्यालय ने शुरू से ही बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है — न केवल पढ़ाई में बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी।हमारे समस्त शिक्षकगण का मार्गदर्शन और प्रेरणा फातिमा जैसे छात्रों के जीवन निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जे० बी० इंटर कॉलेज का यह आदर्श वातावरण छात्रों को अपने लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है।फातिमा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंधक,प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।यह केवल एक शुरुआत है; हम विश्वास करते हैं कि फातिमा भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए न केवल जिले का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
जे० बी ० इंटर कॉलेज शिक्षा का वह केंद्र, जहाँ से निकलते हैं भविष्य के चमकते सितारे।
