Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अयोध्या मिडिया सेंटर परिवार की ओर से भारतीय सैनिकों की वीरता शौर्य और पराक्रम को नमन

1 min read

रिपोर्ट आचार्य स्कन्द दास

हमारी सेना के अदम्य साहस , बल और राष्ट्र शक्ति के नाम से सफल रहा ऑपरेशन सिंदूर

अयोध्या धाम l भारतीय सेना ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस दृढ़ संकल्प और उच्च स्तरीय रणनीति क्षमता का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया| यह अभियान भारत की रक्षा नीति , सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की सुरक्षा के संकल्प का जीवंत प्रमाण बन गया है | ऑपरेशन सिंदूर नाम में ही संकेत देता है,यह भारत की उस लाल रेखा का प्रतीक है, जिसे कोई पार करे,तो उसका उत्तर दिया जाएगा और वह भी पूरे संयम और संकल्प के साथ यह सिर्फ एक सैन्य प्रतिक्रिया नहीं बल्कि एक विचारधारा थी l भारत अब केवल सहने वाला राष्ट्र नहीं है, बल्कि निर्णय लेने वाला राष्ट्र है | थलसेना,नौसेना और वायु सेना तीनों ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया | यह भारत की त्रिसेना सामरिक शक्ति और उनके बीच के समन्वय की मिसाल है | यह मिशन न केवल सैन्य जीत है,बल्कि यह हर भारतीय के दिल में आत्म गौरव और विश्वास का संचार भी करता है | जय हिन्द जय भारत।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.