पुलिस टीम ने छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
पचपेड़वा,बलरामपुर।वादिनी द्वारा थाना पचपेड़वा पर दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर कि दिनांक 26.05.2025 बीती रात्रि समय करीब 01:45 बजे अपने छत पर लेटी सो रही थी कि बुरे नियत से विपक्षी घर के पीछे से छत पर चढ आया और हमें पकड़कर छेड़खानी करता हुआ चाकू दिखाकर तथा मुंह दबाकर छत से नीचे लाकर गलत काम करने की प्रयास करने लगा कि मेरे घर के लोग जाग कर दौड़े तो वह गाली और जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया। इस सूचना पर थाना पचपेड़वा पर तत्काल विपक्षी के विरुद्ध मु0अ0सं0 96/2025 धारा 64(1), 62, 331(6), 351(3), 352 BNS पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त घटना के सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह थाना पचपेड़वा बलरामपुर के कुशल नेतृत्व गठित टीम द्वारा थाना पचपेड़वा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2025 धारा 64(1), 62, 331(6), 351(3), 352 BNS से संबंधित अभियुक्त को भाभर रेंज डिपो रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।