अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना ललिया व थाना महराजगंज तराई का किया गया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
ललिया, बलरामपुर।आज दिनांक- 31.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना ललिया व थाना महराजगंज तराई का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध रजिस्टर व त्योहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क व समस्त दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया व समस्त दस्तावेजों के निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, आरक्षी बैरक तथा थाना आवास, मेस,भोजनालय आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।इस दौरान संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।