Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में ज्योति महायज्ञ के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में पधारे संत महंत

रिपोर्ट -आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम

दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय 5000 नेत्र रोगियों का अब तक हो चुका है सफल ऑपरेशन

 

अयोध्या धाम l विश्व के प्रसिद्ध समाजसेवी व वॉइस ऑफ़ सैप के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रणव देसाई की सदप्रेरणा से श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय अयोध्या में ज्योति महायज्ञ के रूप में चल रहे निःशुल्क नेत्र चिकित्सालय शिविर में आज परम पूज्य रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामकृष्णाचार्य जी महाराज जगद्गुरु महायोगी सिद्धबाबा समाधि सिद्ध पुरुष, शक्तिपात संत, कुंडलिनी और योग के गुरु,आयुर्वेद के महान ज्ञाता तथा भारत के प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ के चरण कमल चिकित्सालय में पड़े।पूज्य महाराज जी द्वारा चिकित्सालय का अवलोकन किया गया। महाराज जी ने प्रणव देसाई जी द्वारा सेवा कर्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया। नेत्र रोगियों को महाराज जी ने वाकिंग स्टिक भी भेंट की। ज्ञातव्य हो वोसाप अमेरिका के सौजन्य से श्री धाम अयोध्या में अभी तक 5000 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन कर लाभान्वित किया जा चुका है। कार्यक्रम में नेपाल राष्ट्र से पधारे अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी महाराज जी के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कल्याणम करोति की ओर से महाप्रबंधक डी एन मिश्रा,उदयभान पाठक,यू डी मिश्रा, राजेश तिवारी, वीरेंद्र यादव, हनुमान मिश्रा, डॉ पारिजात शुक्ला,डॉ वाई पी तिवारी,डॉक्टर आकाश सिंह, डॉक्टर अंजलि गुप्ता विशेष रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.