पत्रकारों से अभद्रता पड़ा महंगी, प्रधान व उनके भाई पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
संवाददाता – प्रमोद कुमार चौहान
कर्नलगंज,गोण्डा। गौशाला में भ्रष्टाचार एवं भारी अव्यवस्था की कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ ग्राम प्रधान व उनके भाई द्वारा अभद्रता करना मंहगा पड़ गया। मामले में पत्रकारों की तरफ से एससीएसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में अभय प्रताप सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि गुरुवार को दिन में समय करीब 2 बजे से सूत्रो से पता चला कि ग्राम सभा मोहम्मदपुर गढ़वार में बने गौशाले में संरक्षित गायों का हाल बुरा है और गायें बीमार हैं जो धूप में पड़ी है। तब वह अपने अन्य पत्रकार साथियों बैजनाथ अवस्थी व रवि कनौजिया और सुधीर पाण्डेय के साथ करीब 3 बजे गौशाला पहुँचा तो देखा कि गायों की स्थिति काफी नाजुक है। जब उन गायों का वीडियो ग्राफी करने लगा,तभी ग्राम प्रधान सुभाष सिंह के भाई राकेश सिंह वहां पहुँचे और सबसे पहले रवि कनौजिया का नाम पूँछा तो जब इन्होने अपना नाम रवि कनौजिया बताया तो राकेश सिंह द्वारा जाति सूचक भद्दी भद्दी गालियां देनी शुरू कर दिया,जब हमने गाली गलौज का विरोध किया तो राकेश सिंह दबंगई पर उतारू हो गये। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया,इतना ही नहीं बल्कि आमादा फौजदारी होकर अभद्रता करते हुए हमारी शर्ट फाड़ते हुए आईडी छीन ली, जिसकी वीड़ियो रिकार्डिंग बैजनाथ अवस्थी के फोन में मौजूद है। इतना ही नहीं बल्कि राकेश सिंह ने सभी लोगो को वहां से भाग जाने और जान से मार देने की धमकी दी। मामले में राकेश सिंह व उनके भाई सुभाष सिंह पर कोतवाली में पहुंचकर पत्रकारों को डराने धमकाने और सुलह समझौता का दबाव बनाने तथा ना मानने पर फर्जी मुकदमें में फसाकर जेल भेजवा देने की धमकी देने का भी आरोप है।