Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विश्व रक्तदाता दिवस पर डीएम एवं एसपी ने संयुक्त चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान कैंप में रक्तदानियों को किया सम्मानित

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

रक्तदान है महादान , रक्तदान से बच सकती है जरूरतमंद की जिंदगी – डीएम

बलरामपुर।विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी विकास कुमार द्वारा किया गया।स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान हेतु युवाओं , छात्राओं एवं जनमानस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर डीएम एवं एसपी द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान हैं , रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सकती है , सभी रक्तदान जैसे महान कार्य में आगे आएं।इस अवसर पर डीएम ने ब्लड बैंक का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी, सीएमएस जिला संयुक्त चिकित्सालय व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.