Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीण में आक्रोश, एसडीएम उतरौला से शिकायत

संवाददाता- ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर। तहसील उतरौला के अंतर्गत ग्राम सभा पटियाला ग्रिंट में सरकारी तालाब की जमीन गाटा संख्या 463 (रकबा 0.045 हेक्टेयर) दर्ज है। ग्रामीण बरकत अली पुत्र लिल्लाही निवासी ग्राम पटियाला ग्रिंट ने आरोप लगाया कि गांव के दबंग किस्म के व्यक्ति मेंहदी हसन पुत्र नूर मोहम्मद, सिराज अहमद पुत्र नूरूल हसन व असगर अली पुत्र अब्बुल हसन ने अपनी दबंगई के बल पर शौचालय का निर्माण करके उक्त तालाब को पाटकर उसका अवशेष समाप्त कर दिए है। जिससे गांव का पानी तालाब में न जाकर हमारे के खेत में जाता है और हमारा काफी नुकसान होता है।इसको लेकर हम सभी ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और उन्होंने कहा कि इसको लेकर एसडीएम उतरौला से प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य रोके जाने और अवैध कब्जे को खाली कराए जाने के लिए दिया है । ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम उतरौला ने हल्का लेखपाल को मौके पर जाकर सीमांकन करके तालाब की जमीन को खाली कराए जाने का आदेश दिया परन्तु हल्का लेखपाल द्वारा तालाब के जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण में कोई रुचि नहीं ले रहे है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया की हल्का लेखपाल की मिली भगत से सरकारी तालाब की जमीन पर दबंग द्वारा अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है। यदि तालाब की जमीन में अवैध निर्माण कार्य को नहीं रोका गया व अवैध निर्माण को खाली नहीं कराया जाता है तो हम सभी ग्रामीण उच्च अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही के लिए आक्रोश जारी रखेंगे जब तक सरकारी तालाब की जमीन को खाली नहीं कराया जाता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.