Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने का दिया निर्देश

बलरामपुर।जनपद में संचालित रु० 01 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में डीएम द्वारा जनपद में संचालित सभी निर्माणधीन परियोजनाओं की बिंदुवार प्रगति जानी। उन्होंने निर्माण कार्य कार्यों में तेजी लाते हुए माह से सापेक्ष भौतिक एवं वित्तीय प्रगति लाए जाने का निर्देश कार्यदाई संस्थाओं को दिया।उन्होंने कहा कि प्राप्त धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र शासन में समय से भेज दिया जाए , जिससे कि शेष किश्त समय से प्राप्त हो।
उन्होंने निर्माणधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल परियोजनों में तेजी लाए जाने एवं क्षतिग्रस्त सड़कों एवं सरकारी संपति को पहले जैसा किया जाना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया ,उन्होंने कहा इसमें लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी होगी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान उन्होंने नई सड़कों का निर्माण , अनुरक्षण , गड्ढामुक्ति आदि की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।बैठक मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी , अधिशाषी अधिकारी पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.