Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अभाविप के जिला प्रमुख बने डाक्टर पवन शुक्ल,जिले में हर्ष का माहौल

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो गोंडा

गोण्डा विभाग प्रमुख अनुपम पाण्डेय व विभाग संयोजक आदर्श तिवारी और विभाग छात्रा प्रमुख के लिए रानी तिवारी के नाम की घोषणा

गोण्डा। बीते 13 जून से 16 जून तक गोण्डा के एससीपीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। जिसमें 13 प्रशासनिक और 27 संगठनात्मक जिलों से 700 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वर्ग के अंतिम दिवस में जिलों के कई महत्वपूर्ण दायित्वों की नई घोषणाएं हुई। गोण्डा विभाग प्रमुख अनुपम पाण्डेय व विभाग संयोजक आदर्श तिवारी और विभाग छात्रा प्रमुख के लिए रानी तिवारी के नाम की घोषणा हुई। वहीं गोण्डा जिले का जिला प्रमुख का जिम्मा डाक्टर पवन शुक्ल को मिला है। गोण्डा जिले के जिला संयोजक मनीष कन्नौजिया व जिला सह संयोजक सूरज चतुर्वेदी बने हैं। अजय तिवारी, मुकेश सोनी, कुलदीप तिवारी, अंतरिक्ष त्रिपाठी, शक्ति कपूर, स्वाति गुप्ता, महक पासवान, श्रेष्ठा यादव आदि अभाविप कार्यकर्ताओ ने सभी को बधाई दी है। पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.