पुलिस टीम ने चोरी के मॉल के साथ चोर को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार, उसके कब्जे से चोरी किया गया 11 अदद मोबाइल, दो अदद पायल सफेद धातु, एक अदद अंगूठी सफेद धातु, एक अदद बड़ी बैटरी लिव फास्ट , एक अदद लकड़ी काटने का कटर, नकद रूपया कुल 19580 (उन्नीस हजार पांच सौ अस्सी), एक पन्नी में स्मैक करीब 1 ग्राम दूसरी पन्नी में गांजा करीब 5 ग्राम बरामद।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिहं, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.06.2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 222/25 धारा 312(2), 317(4) बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्त ननके पुत्र स्व0 पारस नाथ उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम खगईजोत थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को बरामदशुदा माल के थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया ।