पुलिस टीम ने गैंगेस्टर अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
तुलसीपुर बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपर बृजनन्दन राय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.06.2025 को मु0अ0सं0 116/2025 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरजेश कुमार शुक्ला उर्फ सुशील शुक्ला पुत्र जगदीश शुक्ला निवासी ग्राम नथईडीह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को जो मुकदमा उपरोक्त मे वांछित चल रहे थे को क्रासिंग भवनिया मोड़ निकट तहसील तुलसीपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।