Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

परिवार परामर्श केंद्र में 03 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पारिवारिक विवाद पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें 03 पत्रावलियों का सफल निस्तारण संभव हुआ, परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी एवं अन्य परिजनों के मध्य सुलह समझौता कराया गया।दोनों पक्षों द्वारा व्यक्त किया गया, कि बीच किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं रह गया है। अब हम अपने परिवार के साथ प्रेम पूर्वक अपना जीवन यापन करेंगे।परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों पक्षों को सलाह दी गयी कि अपने बड़ों का सम्मान करते हुए अपने जीवन की नई शुरुआत करें। पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता देवतादीन दूबे, अरुण कुमार यादव, महिला कांस्टेबल मनीषा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.