जीव जन्तु वन संरक्षण अधिनियम के 02 वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर
हरैया बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.06.2025 को थाना हरैया पुलिस टीम उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा मय हमराह कास्टेबल अमनदीप द्वारा न्यायालय ACJM/FTC महोदय जनपद बलरामपुर द्वारा जारी एनबीडब्लू मामला संख्या 197/25/99 धारा 379 आईपीसी व 26 वन अधि0 व धारा 17, 29,31,51 जीव जन्तु वन संरक्षण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त प्रीतम पुत्र बाढू उर्फ मोहम्मद रजा निवासी तेन्दुआनगर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर व मामला संख्या 198/25/04 धारा 379 आईपीसी व 26 व धारा 17, 29,51,31 जीव जन्तु वन संरक्षण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त प्यारे पुत्र बहोरा निवासी गनवरिया थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।