अखिल भारतीय बढ़ई महासभा की हुई मंडलीय बैठक: संगठन की स्थिति पर हुई समीक्षा बैठक
1 min read
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
मसकनवा(गोंडा)। अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा के नेतृत्व में देवीपाटन मंडल की मंडलीय बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता महेंद्र प्रताप शर्मा ने की। छपिया ब्लॉक क्षेत्र के भोपतपुर बाजार स्थित मां दुर्गा इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। बैठक में गोंडा व बलरामपुर जिलों के जिलाध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक कर संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा पर चर्चा हुई।
अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारा समाज अभी भी पिछड़ा हैं इन्हें जगाने की जरुरत है। जिस दिन यह समाज अपना महत्व समझ जायेंगे उसी दिन से यह एकता के सूत्र में पिरोना शुरु कर देंगे।
अखिल भारतीय बढई महासभा के प्रदेश सचिव राम सूरत शर्मा ने कहा तीव्र गति से सदस्यता अभियान चलाकर महासभा में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का कार्य करेगे। जब समाज के बीच विकसित सोच पैदा होगी विकसित सोच के साथ समाज सशक्त और समृद्ध बनेगा।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बढ़ई समाज से जुड़े सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के सक्रिय कार्यकर्ता महेंद्र प्रताप शर्मा ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार, सक्रिय सदस्यता और समाज की भागीदारी को लेकर विशेष विमर्श किया।
बैठक में अजय शर्मा को गोण्डा जिलाध्यक्ष, डॉ आर पी शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, अरविंद शर्मा को जिला सचिव,राधेश्याम शर्मा को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं बलरामपुर से जोखू प्रसाद शर्मा को जिला अध्यक्ष, नकछेद प्रसाद शर्मा को जिला सचिव, गुरुप्रसाद शर्मा को जिला प्रभारी, रमेश कुमार शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को फुल माला से स्वागत किये। इस अवसर पर पत्रकार गुरु वचन शर्मा, रामतीर्थ शर्मा, संदीप शर्मा, दुर्गेश शर्मा, जयजय राम शर्मा, अलखनिरंजन शर्मा, रवींद्र शर्मा, निरंकार शर्मा, शिव नरायण शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, धनीराम शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।