यूरिया की कालाबाजारी से अन्नदाता नाराज , निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध करायें जाने की मांग की
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार बलरामपुर। तहसील उतरौला के रेहरा बाजार सहकारी समितियों पर महीनों से यूरिया खाद नदारद है,प्राइवेट दुकानों पर यूरिया उपलव्ध है परन्तु प्राइवेट दुकानदार तो यूरिया के साथ कुछ दवा देते हैं जो किसानों के फसलों को जरूरत भी नहीं है एक बैग यूरिया अनचाहे दवा के साथ 350/400 रूपया में लेने पर मजबूर किया जाता है जिससे 81ग्राम पंचायतों के लगभग 15 हजार गन्ना किसानों के 12000 एकड गन्ना के फसल में यूरिया का टाप ड्रेसिंग नहीं हो पा रही है ,जिससे किसानों के पैदावार पर भारी गिरावट आयेगी,यहां गन्ने की फसल ही मुख्य आय का सोत्र है।किसान रामप्रकाश ,राम संजीवन राम कुमार ,सीताराम वर्मा ,ओम प्रकाश आदि ने बताया कि महीनों से साधन सहकारी समिति मुबारकपुर ,बैरिया ,अधीन पुर में यूरिया नहीं है ,वहीं यदि निजी दुकानों पर यूरिया रहती है तो वे अनचाहे दवा के साथ ही यूरिया बेचते हैं किसानों को 350/400 रूपया प्रति बैग मिल पाता है इस समय गन्ने की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव करने के लिए उपयुक्त समय है। समय पर यूरिया न मिलने पर गन्ने के फसल में पैदावार में भारी गिरावट आयेगी जिससे किसानों का काफी नुकसान होगा , किसान ने समितियों पर यूरिया खाद उपलव्ध करायें जाने की मांग शासन, प्रशासन से की है और मनचाहे तरीके से निजी दुकानदारों के 350/400 रूपये तक बेचे जाने को लेकर भी माँग करते हुए उचित कार्यवाही करने की माँग की है। अब देखने वाली बात यह है कि शासन, प्रशासन द्वारा ऐसे ओवररेट बेचने वाले दुकानदारों पर कब कार्यवाही की जाती है कि निजी दुकानदारों इसे मनमानी भाव लगा कर बेचते रहेंगे कि उनके ऊपर प्रशासन का चाबुक चलेगा।