Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने किया राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम ,वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की नियमित संचालन , साफ सफाई की समुचित व्यवस्था , अग्निशमन यंत्र के संचालन आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए।इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी , जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.