सपा कार्यकर्ताओं ने इटवा में हुए घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला(बलरामपुर) गुरूवार को स्थानीय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम दयाल यादव व विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने इटावा में देविका पटेल व संत यादव कथावाचक के साथ हुए अत्याचार के विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार उतरौला को सौंपा। दिए गए पत्र में कहा है कि थाना बकेवर (दांदरपुर) जनपद इटावा उत्तर प्रदेश में कथावाचक मुकुट मणि नेत्र हीन ढोलक वादक श्याम कटेरिया संत सिंह यादव के द्वारा भागवत कथा किए जाने से क्षुब्ध होकर वर्चस्व वादियों ने कथवाचकों के सिर मुडवाये तथा पेशाब छिड़क कर अपमानित किया जिससे पूरा पीडीए समाज अपमानित महसूस कर रहा है। ऐसे आसमाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की कृपा की जावे। इस मौके पर प्रदेश सचिव शत्रोहन प्रसाद वर्मा, एजाज़ मलिक,बाबा साहेब वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष राम सागर बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष परशुराम बौद्ध, जिला सचिव मोहसिन, मोहम्मद मुकीम खां, शनि यादव,निहाल खां, राम दर्शन, राम आसरे यादव,महेश यादव, मनोज यादव, मोहम्मद शकील इदरीसी, ध्रुव राज यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इससे पूर्व सपा पदाधिकारियों द्वारा आंबेडकर चौराहे पर स्थापित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।