हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण
1 min read
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
रेहरा बाजार बलरामपुर।वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हनोमान प्रसाद वर्मा उत्तर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रजत वर्मा द्वारा पाकड़ ,पीपल, बरगद, आम सहित अन्य 300 पौधों का रोपण किया गया साथ ही आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु लगभग 300 पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा आमजन में जागरूकता को बढ़ाने के लिए पौधों की बारात निकाली गई। प्रबंधक डॉक्टर रजत वर्मा ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि हरित पर्यावरण स्वस्थ जीवन की पूंजी है और स्वस्थ्य रहना ही जीवन की सबसे बड़ी पूजी है और हर व्यक्ति एक एक पौधों का रोपण करता है तो हमारे चारों तरफ पर्यावरण स्वस्थ रहेंगे और हम सभी स्वस्थ रहेंगे।कार्यक्रम में छात्र,छात्राओं एवं अन्य लोगों के बीच पौधा रोपण वितरण किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर, अमरेश चौधरी, वन दरोगा आशीष सिंह, कैलाश नाथ शुक्ला और वनरक्षक सतेंद्र यादव सहित विद्यालय के अध्यापक , अध्यापिकाएं प्रभारी चंद्रभान वर्मा, प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा, रामदेव वर्मा, सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला,अवनीश कुमार सिंह, महेश्वरी प्रसाद तिवारी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला ,दीपिका मिश्रा, अंकिता शर्मा , अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपक सिंह,अक्षय वर्मा, गुरु सेवक यादव , रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा,खुशबू वर्मा, आरती,दीपक सिंह , शांती,दिव्यांशी सिंह, सौम्या सिंह,हरी राम वर्मा , अनीता देवी, व बच्चे व उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे।