Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सादुल्ला नगर में एक देश,एक विधान,एक निशान एक संविधान को किया गया याद

1 min read

संवाददाता पवन गुप्ता

सादुल्लानगर/बलरामपु।डॉ.श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के जयंती पर सादुल्लानगर मे सरकारी डाक बँगले पर भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी रहे संगोष्ठी मे भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द मिश्रा ने विस्तार से उनके जीवन काल की बाते बताई की उनका जीवन कितना संघर्ष पूर्ण रहा साथ ही साथ डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। भाजपा नेता रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि डॉ.मुखर्जी ने एक देश,एक विधान और एक निशान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता ने की। महिला मोर्चा से मण्डल महामंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता बहरैची प्रसाद गुप्ता,दीपचंद्र जायसवाल,राम बहोर वर्मा,रमेश चौहान,शिवपूजन कमलापुरी,पूर्व जिलापंचायत प्रत्याशी विजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,हजारी प्रसाद भाजयुमो के जिला मंत्री सुमित सिंह तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने डॉ.मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.