Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गुरू पूर्णिमा पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया मंदिरों में दर्शन-पूजन

1 min read

रिपोर्ट  – आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम

अयोध्या। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर गुरुजनों के प्रति श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने रानोपाली स्थित महंत भरत दास जी के आश्रम, रिकाबगंज स्थित हनुमान गढ़ी, देवकाली मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान विधायक ने संत-महंतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “गुरु ही जीवन को दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। गुरू पूर्णिमा का यह पर्व भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा का प्रतीक है। अयोध्या की संत परंपरा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे संतों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।“

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.