नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
महराजगंज, बलरामपुर।वादिनी द्वारा थाना महराजगंज तराई में लिखित तहरीर दिया कि वपक्षी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दिया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना महराजगंज तराई पर दिनांक 09.12.2025 को मु0अ0सं0- 105/2025 धारा 137(2)/87/64(2)M बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम सौरभ यादव पुत्र शिव गोबिन्द निवासी फतेहपुर विसैंधा थाना जरवल रोड़ जनपद बहराइच पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ललिया संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.12.2025 को थाना महराजगंज तराई पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2025 धारा 137(2)/87/64(2)M बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र शिव गोबिन्द निवासी फतेहपुर विसैंधा थाना जरवल रोड़ जनपद बहराइच को मुखबिर खास की सूचना पर बेलहा मोड़ थाना कोतवाली देहात के पास से गिरफ्तार किया गया व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।