Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा किया गया हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

रेहरा बाजार बलरामपुर।आज रेहरा मंडल के पलिहर नाथ मंदिर पर महेन्द्र पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में हिंदू संगठन (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संघ चालक द्वारा हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित जन समूह को हिन्दू संगठन की उत्पत्ति संघ के (गठन) के बारे में विस्तृत जानकारी दी और भारत देश के बारे में भी जानकारी दी।, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मज़्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी, प्रपन्नाचार्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए इस संगठन का निर्माण किया गया था। ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पूरे भारत में हिंदुत्व का प्रचार प्रसार किया जाता है, जिससे लोग जागरूक हों।और संगठित रहें।,जिससे भविष्य में किसी अन्य धर्मों द्वारा हिंदुत्व को दबाया न जा सके।इस मौके पर मंदिर के पुजारी बाबा राम बरन दास ,भारत नरेश सिंह,राम करन मिश्रा,डॉक्टर घनश्याम सिंह,ओम प्रकाश सिंह शुभकरन सिंह,सूरज पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू धर्म के लोग हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.