Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

बलरामपुर।तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन करते हुए पूर्व में आयोजित समाधान दिवस में निस्तारित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने रैंडम आधार पर शिकायतकर्ताओं से फोन/वार्ता कर निस्तारण की स्थिति का फीडबैक लिया तथा स्पष्ट किया कि केवल कागजी निस्तारण नहीं, वास्तविक समाधान ही प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, राजस्व एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है, इसकी नियमित निगरानी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से करें।उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में तहसील उतरौला एवं बलरामपुर में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां प्राप्त जनशिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण की कार्यवाही प्रारम्भ कराई गई।इस दौरान एसडीएम तुलसीपुर, सीओ तुलसीपुर, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.