अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पचपेड़वा का भ्रमण कर यक्ष ऐप का समीक्षा की
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
पचपेड़वा बलरामपुर।आज दिनांक- 17.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना पचपेड़वा का भ्रमण कर यक्ष ऐप व मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बलरामपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन जनपद में अपराध नियंत्रण/रोकथाम एवं विवेचना की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से “यक्ष (YAKSH) ऐप” को लागू किया है। यह एक अत्याधुनिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा क्रम में अपहृत/गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी की स्थिति, महिला अपराधों की कृत कार्यवाही विवरण, जनशिकायतों के फीडबैक, एंटीरोमियो टीम की सक्रियता, साइबर अपराधों की स्थिति एवं कृत कार्यवाही आदि की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।यक्ष ऐप के माध्यम से जनपद के अपराधियों, माफियाओं, हिस्ट्रीशीटर्स, गैंग सदस्यों एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित सूचनाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। इससे पुलिस अधिकारियों को त्वरित, सटीक एवं डेटा-आधारित निर्णय लेने में सहायता मिल रही है।समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना पचपेड़वा पर उपलब्ध अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यक्ष ऐप के उपयोग, कार्यप्रणाली एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यक्ष ऐप के प्रभावी एवं नियमित उपयोग पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।इस अवसर पर यक्ष ऐप के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें ऐप के विभिन्न फीचर्स, डाटा प्रविष्टि, सूचनाओं के त्वरित अद्यतन, निगरानी प्रणाली एवं दैनिक कार्यों में ऐप के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि यक्ष ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे पुलिस कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और अधिक बढ़ाई जा सके।