Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने घोटाले बाज बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार भेजा जेल

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

कूटरचना करके 2147.78 लाख रुपये की जालसाजी व गबन करने के वांछित आरोपी (तत्कालीन बैंक प्रबंधक) को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा।दिनांक 02.01.2026 को भुवन चन्द्र सती, सहायक महाप्रबन्धक/मुख्य प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा गोण्डा, पता लाला छोटे लाल का हाता, स्टेशन रोड, महरानीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि गोण्डा शाखा में ऋण वितरण के दौरान गंभीर अनियमितता एवं धोखाधड़ी की गयी है । उल्लेख किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक में इम्पैनल्ड चार्टर्ड एकाउण्टेन्ट द्वारा कराये गये स्पेशल ऑडिट की अन्तरिम रिपोर्ट एवं दिनांक 02.01.2026 की गठित कमेटी की संस्तुति के परीक्षण में प्रकाश में आया कि अभियुक्त पवन कुमार पाल (तत्कालीन शाखा प्रबन्धक) द्वारा बैंक के अन्य कार्मिकों व खाताधारकों के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से गिरोह बनाकर बैंक की नीति एवं आरबीआई/नाबार्ड के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध ऋण स्वीकृति व वितरण किये गये । जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त द्वारा स्वयं, अपने परिवारजनों एवं गिरोह के सदस्यों को बिना पात्रता एवं आवश्यक अभिलेखों के ऋण वितरित किये गये तथा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर बैंक के 205 खाताधारकों के ऋण व बचत खातों एवं 05 आन्तरिक खातों से कुल रु0 2147.78 लाख की धनराशि का विभिन्न बैंकिंग चैनलों के माध्यम से दुर्विनियोग/अपहरण किया गया । जिसमें 05 आन्तरिक खातों से अनधिकृत रूप से रु0 46.13 लाख की धनराशि निकाल कर गबन किया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम आरोपी अभियुक्त पवन कुमार पाल व अन्य की तलाश व गिरफ्तारी हेतु भ्रमण शील थी । आज दिनांक 18.01.2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाये गये अभियुक्त पवन कुमार पाल (तत्कालीन शाखा प्रबन्धक) उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा गोण्डा को मनकापुर बसअड्डा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.