Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

निरंकारी संत समागम कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट – पवन

सादुल्लानगर/बलरामपुर।राम जानकी मंदिर अचलपुर चौधरी में 19 जनवरी 2026 को धन निरंकार मिशन के तत्वावधान में आयोजित 13वां वार्षिक क्षेत्रीय निरंकारी संत समागम एवं विशाल लंगर-भंडारा अत्यंत श्रद्धा, शांति,अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।इस पावन अवसर पर महात्मा दीना दयाल चौरसिया ज्ञान प्रचारक–संत निरंकारी मिशन,गोरखपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। महात्माओं के अमृतवचनों एवं निरंकार प्रभु के दिव्य संदेश से साध-संगत भाव-विभोर हो उठी और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक किया गया,जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालु,साधक एवं मिशन से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। संत समागम के माध्यम से ईश्वरीय ज्ञान,मानवता,प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।समागम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं एवं आमजन ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा पूर्णतः स्वच्छता,अनुशासन एवं निस्वार्थ सेवा-भाव के साथ सम्पन्न हुई,जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य आयोजक फूलचंद गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव बचन गुप्ता द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राम अवतार मुखी,महात्मा फूलचंद,रविंद्र गुप्ता,दिलीप गुप्ता,कन्हैया गुप्ता,राम सवारे,अनूप, नन्दलाल,मंगरे गुप्ता, रामविलास उपाध्याय एवं मुरली श्याम अवतार सहित अनेक सेवादारों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के समापन पर विश्व शांति,मानव कल्याण एवं समाज में आपसी प्रेम-सद्भावना की मंगल कामना के साथ निरंकारी संत समागम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.