Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सिलेंडर से लगी आग में 60 वर्षीय व्यक्ति झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट – ब्यूरो सिद्धार्थ नगर

सिद्धार्थनगर।जोगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी बारी निवासी लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति गैस सिलेंडर से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा आपातकालीन सेवा 108 पर सूचना दी गई, जिसके बाद एंबुलेंस समय से मौके पर पहुंची।जिसकी सहायता से घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से सीएससी जोगिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया।एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी पारसनाथ एवं पायलट विकास ने सूझबूझ और सतर्कता के साथ मरीज की देखभाल करते हुए उसे सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया। पूरे मार्ग में चिकित्सक डॉ. रस्तोगी की निगरानी में मरीज को आवश्यक उपचार दिया जाता रहा। घायल व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.