Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का अयोध्या आगमन, महापौर की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट – आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अगुवाई में अयोध्या भ्रमण पर आए दल का नगर में भव्य स्वागत किया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्षदों एवं भाजपा नेताओं ने भवदीय पब्लिक स्कूल के सामने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार पांडे (खुन्नू), गिरीश पांडे (डिपुल), साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री, अवधेश वर्मा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, सुबोध चतुर्वेदी, सुशील मिश्र बबलू, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद अनुज दास, रिशु पांडे, राजकरन, अनिल सिंह, अनूप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मिश्र, सुनील यादव, विकास कुमार, हरिश्चंद्र, किशन मौर्य, विजय पांडेय, सौरभ सूर्यवंशी सहित अनेक भाजपा नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।इसके अलावा साकेत महाविद्यालय झारखंड के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह एवं श्रीनिवास शास्त्री भी स्वागत करने वालों में शामिल रहे। विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत को लेकर क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.