Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने अन्तर्जनपदीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

कब्जे से एक जोड़ी ब्रासलेट, एक लाकेट ,11 अदद मोबाइल, एक रायडर मोटरसाइकिल आदि बरामद

रेहरा बाजार बलरामपुर।दिनांक 22.1.26 को वादी पवन कुमार शर्मा पुत्र बासुदेव निवासी उदयपुर कुशमौरा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर व दीनानाथ वर्मा पुत्र मंशाराम वर्मा निवासी रेडवलिया छपिया थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर पर लिखित तहरीर बावत प्रार्थीगण की मोबाइल अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 303(2)BNS व मु0स0- 27/26 धारा 303(2) BNS थाना रेहरा बाजार बलरामपुर पंजीकृत हुआ था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक नन्दकेश तिवारी,उप निरीक्षक प्रभात पाल,हेड कास्टेबल आदित्य कुमार राय,कास्टेबल सुशील सिंह ,कास्टेबल रमेश वर्मा ,कास्टेबल रोहिताश्व चौहान ने आज दिनांक 24.01.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/2026 धारा 303(2)BNS बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 317(4), 331(6) BNS व मु0स0- 27/26 धारा 303(2) BNS थाना रेहरा बाजार बलरामपुर से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त रुपेश यादव पुत्र रामू यादव निवासी लखनीपुर फरेन्दा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर,हरीश पाण्डेय उर्फ हगङा पुत्र चन्द्रमणि पाण्डेय निवासी मनैतापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ,शोएब शेख उर्फ बाबू पुत्र साजिद अली निवासी चीस्तीपुर जमुनियाबाग थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को दतौली बार्डर के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का माल 01 जोड़ी ब्रासलेट सफ़ेद धातु,01 लाकेट लगा चैन पीली धातु ,11 अदद मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के अलग-अलग चोरी के मुकदमो से संबंधित,01 रायडर मोटरसाइकिल न0 UP47AM3320 (घटना में प्रयुक्त)01अदद बाका,
01 अदद छैनी व 01 अदद कैंची बरामद कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद माल व चोरियों के बारे में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग नशे के आदी है नशे का सेवन करने के लिये चोरी,नकबजनी की घटनाये कारित करतें हैं। पूर्व मे कई चोरी की घटनाये कारित कर चुके हैं चोरी करने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से कस्बा,गांवो के सूनसान गलियों मे घूमते है और चोरी करने वाले स्थानों मकान, दुकानों की रेकी करते है फिर मौका देखकर रेकी किये गये स्थानों पर चोरी करके उनके सामान को बाहर ले जा कर सस्ते दामों में बेच देते है और मिले रुपयों को आपस में बाट लेते है। आज हम लोग चोरी का समान (जोड़ी ब्रासलेट, लाकेट , मोबाइल) बाहर बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.