Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में आज दिनांक 27.01.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 147/2025, धारा-137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अब्दुल मजीद पुत्र लाल खाँ, निवासी ग्राम दिलहालडिहवा, मौजा ढोबाडाबर, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर को उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव मय हमराह कास्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा कांदभारी तिराहा (चुल्हाभारी मोड़) से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय, बलरामपुर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.