Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत एवं क्रमबद्ध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यपूर्ति एवं रैंकिंग की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जाए,डेटा फीडिंग समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से की जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि लगातार खराब रैंकिंग वाले विभागों की अलग से समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने सभी अधिकारियों से जवाबदेही एवं परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.